एक ठग ऐसा भी, फाइनेंस करवाया किसी और के नाम मोबाइल बेच दिया किसी और को; भिलाई के इस फ्रॉड का कारनामा… जान कर रह जाएंगे आप हैरान… लाखों की ठगी; ऐसे हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

  • आरोपी पर पुलिस रख रही थी नजर
  • फाइनेंस करवा कर किसी और बेच देता था मोबाइल
  • आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला अपना जुर्म
  • कुल 5 लोगों के साथ हुई थी 4 लाख की ठगी

दुर्ग। दुर्ग जिले में नए तरीके से ठग करने का मामला सामने आया है। सुपेला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरहसल यह आरोपी लोगों को ईएमआई में मोबाइल फाइनेंस कराने के आश्वासन देकर ठग करता था। इसने पीड़ितों के नाम से 5 एप्पल के मोबाइल फाइनेंस किया और किसी और को बेच दिया। आरोपी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और धर पकड़ कर उसको अरेस्ट किया। बतातें चले कि, आरोपी की पहचान भानू प्रताप भगत, पिता बंधना राम भगत, उम्र 29 साल, निवासी राम नगर चांदनी चैक भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

फाइनेंस करवा कर किसी और बेच देता था मोबाइल
रखते हुए पीड़ित से बारिकी से पुछताछ करने पर यह खुलासा हुआ कि भानू प्रताप भगत द्वारा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मोबाईल फायनेंस कराकर उक्त मोबाईल को बेचकर पीड़ितो को झूठा आश्वासन देकर कुल 04 लाख रूपये का कुल 05 नग महंगे मोबाईल को फायनेंस कंपनियो से फायनेंस कराकर मोबाईलों को अन्य व्यक्तियों को बिक्री करता था। आरोपी के खिलाफ IPC की 420,34 धरा के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने संदेही भानू प्रताप भगत को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पीड़ितो को मोबाईल फायनेंस लोन दिलाने के नाम पर उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मतदाता परिचय पत्र व अन्य दस्तावेज लेकर मोबाईल फायनेंस कराकर बिक्री करता था।

5 लोगों के साथ हुई थी ठगी
इस मामले में प्रार्थी के अलावा ओम प्रकाश, एस. अभिषेक, डी. जोशी, सेन्डी एवं अन्य कई लोगो को भी इसी तरह ठगी किया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी, विवेक सिंह, उपेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...