दोस्ती, प्यार और रेप: फेसबुक के जरिए की दोस्ती, फिर प्यार और शादी करने का वादा कर छात्रा से किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। IIM लखनऊ में पढ़ाई कर रहे कोरबा जिले के छात्र ने फार्मेसी की छात्रा से फेसबुक के जरिए दोस्ती की, फिर प्यार और शादी करने का वादा कर शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने छात्रा का न्यूड वीडियो भी बना लिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अब लड़के के परिजन छात्रा का कैरियर बर्बाद करने और सामाजिक दबाव बनाकर केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। परेशान छात्रा ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत की है।

रायपुर जिले के अभनपुर की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा के मुताबिक वह बिलासपुर के उसलापुर में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। साल 2024 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती IIM लखनऊ में पढ़ने वाले छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर से हुई, जो कोरबा का रहने वाला है। दोनों के आपस में बातचीत के दौरान ऐश्वर्य कंवर ने जनवरी 2024 में उससे प्यार का इजहार किया और शादी करने का वादा कर एक होटल में उससे मुलाकात की। युवक ने कहा कि दोनों स्वजातिय हैं, शादी कर साथ रहेंगे।

युवती ने बताया कि 3 जून 2024 को युवक उससे मिलने बिलासपुर आया। इस दौरान उसने होटल में मिलने बुलाया, युवती के मना करने पर युवक ने कहा- हम दोनों जल्दी ही शादी कर लेंगे, युवक की बातों में आकर वह मिलने चली गई, जहां युवक ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान प्रेमी युवक ने उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया और बातचीत तक बंद कर दी। इससे परेशान युवती ने थाने में रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इधर पीड़ित युवती ने अब आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ऐश्वर्य सिंह के पिता कोरबा के कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं। वह अपनी पहुंच का धौंस दिखाकर केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उसका कैरियर बर्बाद कर समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान होकर युवती ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...