छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़की से गैंगरेप: 5 दरिंदों ने घर छोड़ने के बहाने मिटाई अपनी हवस… 2 नाबालिग समेत 4 अरेस्ट, एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफत से बाहर!

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात सामने आई है। अंबिकापुर में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 5 दरिंदों ने किशोरी की आबरू लूटी है। बताया जा रहा है जिसमें दो आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिजनों के साथ शादी में शामिल होने गई थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने नाबालिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने जंगल की तरफ ले गए। जहां नाबालिग से 5 लोगों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन के साथ पीड़िता शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...