CG में शिक्षिका के साथ गैंगरेप: वाटर फॉल घुमाने ले गए थे युवक… अकेला पाकर बिगड़ी नियत… झाड़ियों में ले जाकर किए सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार

CG में शिक्षिका के साथ गैंगरेप:

जशपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप मंदिर हसौद में दो सगी बहनों से गैंगरेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है, लेकिन इसी बीच प्रदेश में एक और गैंगरेप की खबर सामने आई है। जशपुर जिले के दनगरी वाटरफॉल में एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप किया गया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 4 सितंबर की है। पुलिस ने बताया कि जशपुर जिले के एक निजी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को साथ लेकर दोनों आरोपी सद्दाम खान उर्फ सोनू और इम्तियाज दनगरी वॉटर फॉल घूमने गए थे। तीनों के बीच अच्छी जान-पहचान थी और फोन पर भी बातचीत होती थी, इसलिए शिक्षिका उनके साथ दोस्ती के नाते चली गई। पीड़िता मनोहरपुर की रहने वाली है।

पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक वॉटरफॉल घूमने के बाद दोनों युवक शिक्षिका के साथ आसपास के सुनसान क्षेत्र में घूम रहे थे। इस इलाके में पुटुस की झाड़ियां हैं, जहां साथ में अकेली शिक्षिका को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। दोनों युवकों ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप किया।

घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपियों ने शिक्षिका को जान से माने की धमकी दी और फरार हो गए। घटना से सहमी युवती किसी तरह पंडरापाट पुलिस चौकी पहुंची और मामले की जानकारी दी। पंडरापाट चौकी में मामला दर्ज कर बगीचा थाने भेज दिया गया। बगीचा पुलिस ने आरोपियों सद्दाम खान और इम्तियाज के खिलाफ धारा 294, 506, 323 और 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

बगीचा थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश के लिए कुसमी तक पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...

विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से साइबर ठगी, फेसबुक...

बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। तखतपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और फोटो का...

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...