भिलाई में नाबालिग युवक की पिटाई का वीडियो वायरल: गांजा तस्करों ने युवक को बंधक बना कर खूब पीटा… सामने आई ये वजह… पुलिस ने क्या कहा?

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र में एक नाबालिग युवक को बांधकर उसे पीटने का वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ गांजा तस्करों ने युवक को मुखबिरी के शक में पहले 16 साल के लड़के को बंधक बनाया और उससे मारपीट भी और आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने लड़के के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसकी लात-घूंसों, बेल्ट से जमकर पिटाई की। नाबालिग के पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो CSEB कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां के कुछ लड़कों ने मकान में कब्जा कर रखा है और वहां पर गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ (ड्रग्स) रखकर बेचने का काम करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि कमरे में 3-4 युवक हैं। 16 साल का लड़का जमीन पर बिछे बिस्तर पर बैठा हुआ है। उसके बगल में एक युवक लेटा हुआ है। वह लड़के को मां-बहन की गाली देते हुए पहले थप्पड़ मारा और फिर घूंसे से उसके गले पर वार करता दिख रहा है। इस दौरान आरोपी नाबालिग पर गांजे की बात क्राइम ब्रांच को बताने का आरोप लगाता है।

वीडियो में आगे सफेद रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक और आता है और वह लड़के को थप्पड़ ही थप्पड़ मारता है। वहीं दूसरा युवक लात से लड़के पर वार करता है। DB डिजिटल की रिपोर्ट की माने तो, वीडियो में दिख रहा आरोपी युवक की पहचान आयुष तिवारी के रूप में हुई है। वीडियो में कुछ लोग आयुष का नाम भी ले रहे हैं। इसके बाद लड़के को बांध दिया जाता है और पीठ पर बेल्ट से पीटते हैं। इस दौरान लड़का रोते हुए मुखबिरी की बात से इनकार करता रहता है। आयुष अपने दोस्तों के साथ CSEB कालोनी में कब्जा करके रहता है। आरोप है कि वहां से गांजा बेचने का काम करता है।

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कॉलोनी के कई खंडहर हो चुके क्वार्टर में कब्जा कर रखा है और वहां गांजा रखते हैं। आरोप है कि पुलिस अगर गांजा पकड़ती भी है तो उसे लावारिस बता देती है। इससे आरोपी बच निकलते हैं। भिलाई- 3 थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि, आयुष तिवारी के साथ कैंप के कुछ लड़के घूमते रहते हैं। आयुष को पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। उनका कहना है कि वीडियो के आधार पर उसकी गिरफ्तारी करके कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेटेरन क्रिकेट: मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना...

भिलाई। भिलाई के वेटेरन क्रिकेटर के.राजगोपालन इंग्लैंड में होने वाले मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना हो गए है। 29 जून से 9...

CG IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 9 IPS अफसरों के हुए...

रायपुर। राज्य सरकार ने 9 IPS अफसरों के तबादले किये हैं। दुर्ग के सीएसपी चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाकर बस्तर भेजना।

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी…...

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना मोबाइल...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...