छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 8.62 करोड़ का गांजा: खाली कैरेट के नीचे रख कर महाराष्ट्र ले जा रहे थे 17 क्विंटल नशीला पदार्थ, CG पुलिस ने चेकिंग के दौरन पकड़ा

छत्तीसगढ़ में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच महासमुंद में पुलिस को बढ़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबीर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद ओड़िशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र गांजे की एक बड़ी‌ खेप जा रही थी‌, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक इस गांजे की‌ कीमत करीब 8 करोड़ बताई जा रही‌ है। वहीं पुलिस‌ ने एक ट्रक से साथ माल को जब्त करते‌ हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि जब दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया है कि उनके द्वारा वाहन में पीछे खाली कैरेट के नीचे गांजा दबाकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। पुलिस की जानकारी के अनुसार जब वाहन को चेक किया गया तो उस वाहन से 50 बोरियों में 862 पैकेट गांजे के मिले हैं। इन पैकेट में 1725 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था, जिसकी कीमत 8 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

बड़ी संख्या में गांजे की खेप पकड़ने के मामले पर महासमुंद एसपी आकाश राव गिरपुंजे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एक ट्रक को रोकने के बाद पूछताछ की गई है इस ट्रक से 8 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बतादे कि महासमुंद में अक्सर उड़ीसा के गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं। इस रास्ते का अक्सर तस्कर दूसरे राज्यों तक गांजा पहुंचाने का इस्तेमाल किया करते हैं, जहां पुलिस लगातार कार्रवाई करती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...