शिवनाथ नदी में जलस्तर बढ़ने से इंटकवेल में फंसा कचरा, मंडराया जलसंकट का खतरा; MLA वोरा, मेयर बाकलीवाल और SDRF-निगम की टीम पहुंची… कचरा किया गया साफ

दुर्ग। बारिश के मौसम में दुर्ग के शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे शिवनाथ नदी तट में लगे 24 एमएलडी के इंटकवेल में कचरा आने की बार-बार शिकायतों के कारण घरों में पेयजल सप्लाई में दो दिनों से बाधा आ रही है। मानसून में लगातार बारिश होने एवं मोगरा जलाशय के गेट खोलने से निगम क्षेत्र की आधी आबादी का पेयजल कनेक्शन 24 एमएलडी फिल्टर प्लाट से जुड़ा है। लगातार बढ़ रहे जलसंकट को सामान्य बनाने हेतु शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल व जिला कमांडेट सहित एसडीआरएफ की टीम व निगम के जलविभाग से संबंधित अधिकारियों को लेकर नदी तट पहुंचे। जहां पुलगांव नाला डायवर्सन का कार्य पूर्ण ना होने से जलकुंभी व कचरा इंटकवेल के पम्पो में लगे पाइपो में फंसने से जल प्रदाय कार्य प्रभावित हो रही है।

विधायक वोरा ने आयुक्त नगर निगम से चर्चा कर इंटकवेल के लिए 160 लाख के मोटर पम्प व नाला डायवर्सन में लगने वाले ट्रासफार्मर व पम्प में विलंब का कारण जाना और अगस्त तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वही फिल्टर प्लाट में पानी की क्षमता की कमी को दूर करने लगातार सफाई कार्य आवश्यक है साथ ही नदी के गहराई में लगे इंटकवेल में सायफन में फंसे कचरे को निकालकर जलस्तर बढ़ाने के लिए कहा। नदी तट इंटकवेल में जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, निर्मला साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, कार्यपालन अभियंता आर.के पाण्डेय, मोहित मरकाम, नारायण ठाकुर व निगम के गोताखोर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...