CM भूपेश की उदारता: भाई के IIM की 25 लाख की फीस से बहन थी मायुस… लेकिन मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में कर दिया टेंशन फ्री… लोग कर रहे तारीफ, देखिए ये ट्वीट

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा है की –

कल मैं अपने आवास पर था कि बिटिया मुस्कान अपने भाई मोहित के साथ मिलने आयी। उसने बताया कि “मैं और भैया आंखों की जेनेटिक बीमारी रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से जूझ रहे हैं, इस बीमारी में धीरे-धीरे आंखों की ज्योति कम होती जाती है। मुझे बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता और भैया की आंखों में लगभग पचास प्रतिशत ज्योति है।”

उसके भैया का सिलेक्शन आईआईएम अहमदाबाद में हुआ है लेकिन सामान्य परिवार से होने के कारण अधिक फीस जानकर उन्होंने पढ़ाई की उम्मीद छोड़ दी है। भारत के शीर्ष संस्थान आईआईएम अहमदाबाद के एंट्रेंस- कैट में मोहित का 99.93 परसेंटाइल से सिलेक्शन एमबीए के लिए हुआ है। मोहित रायपुर के रहने वाले हैं।

मैंने मुस्कान बिटिया से कहा है कि धन के अभाव में आपके सपने पूरे होने से कोई नहीं रोक सकता, आपके सब सपने पूरे होंगे। फीस की चिंता नहीं करनी है, खूब मन लगाकर पढ़ाई करनी है।

मोहित की फीस के लिए 25 लाख रुपये प्रदान करने के लिए मैने प्रस्ताव कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

मुस्कान भी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही साथ वे और मोहित ‘रे ऑफ होप’ नाम से प्रोजेक्ट चलाते हैं। जिसके तहत वे देश और विदेश के विज़न की समस्या से जूझ रहे लगभग 200 लोगों को मेंटल मैथ्स और इंग्लिश ऑनलाइन पढ़ाते हैं। वे आगे इस काम को और आगे ले जाना चाहते हैं।

लोगों की मदद करने का बच्चों का यह जज़्बा सराहनीय है।

सीएम बघेल की इस दिलदारी को देख लोग उनकी तारीफ कर रहे है। कइयों ने कमेंट कर के लिखा है की कका है तो भरोसा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...