CG – प्यार में नाकाम प्रेमी ने दे दी अपनी जान: फांसी के फंदे में झूलने से पहले दीवार पर लिखा मैसेज – ‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा’, कौन थी उसकी प्रेमिका ? जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़। प्यार में पड़े दो प्रेमी जोड़े अक्सर साथ जीने और साथ मरने की कसम खाते है, परन्तु आपसी विवाद में ये प्रेमी कुछ ऐसे फैसले लेते है जो इनकी जिंदगी खत्म कर देती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से निकल कर आ रही है। जहां एक युवक ने दीवार पर अपनी प्रेमिका के लिए मैसेज लिखा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीवार पर उसने लिखा- ‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना।’ पुलिस दीवार पर लिखे सुसाइड नोट की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का है। मृतक का नाम पंकज टोप्पो है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार , जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरडीह का रहने वाला पंकज टोप्पो 5 दिन पहले ही अपने दूर के मामा जीतन बघेल के साथ मजदूरी की तलाश में अंबिकापुर आया था। जीतन बघेल बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भागवतपुर का रहने वाला है और पिछले डेढ़ साल से अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करता है।

सप्ताहभर पहले जीतन अपने घर गया था। इस दौरान उसके रिश्ते में लगने वाला भांजा पंकज टोप्पो भी उसके गांव भागवतपुर पहुंचा हुआ था। पंकज जीतन से कहता है, वो भी उसके साथ अंबिकापुर में काम करना चाहता है। इसके बाद दोनों गांव से शहर आ गए। मामा जीतन अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर में दुलाल मंडल के मकान में किराए से रहता है। यहां वो भांजे पंकज को भी लेकर आ गया।

3 दिन मजदूरी करने के बाद जीतन 1 मई को ग्राम सरडीह में शादी में शामिल होने के लिए चला गया। 3 मई की शाम करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी बसंती के साथ सुभाषनगर स्थित किराए के मकान में पहुंचा, तो दरवाजा भीतर से लॉक था। आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी भांजे पंकज ने दरवाजा नहीं खोला, तो इसकी जानकारी उसने मकान मालिक दुलाल मंडल को दी। जब दरवाजा तोड़ा गया तो दृश्य हैरान और परेशान कर देने वाला था, पंकज का शव साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

इसके बाद तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तो यहां दीवार पर लिखा हुआ था- ‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना।’ पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और क्राइम सीन को सील कर दिया। पुलिस ने कहा कि दीवार पर लिखे सुसाइड नोट से साफ लग रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर आत्महत्या का है। हालांकि हर एंगल से जांच की जा रही है। जशपुर में रहने वाले मृतक पंकज के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। मामा जीतन और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि युवक का प्रेम प्रसंग किस लड़की के साथ था और सुसाइड के पीछे आखिर क्या वजह रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...