फेसबुक में प्यार करना पड़ गया भारी: फेसबुक में युवक ने लगा रखी थी पुलिस यूनिफार्म वाली फोटो, देखकर लड़की हुई इंप्रेस… प्यार और शादी के झांसे में आकर देकर दे दी अपनी अश्लील फोटो… फिर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांगदांव। सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए दोस्ती, प्यार और ब्लैकमेल के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग इनसे सबक नहीं सीख रहे। अभी ताजा मामला राजनांगदांव से सामने आया है। फेसबुक पर पुलिस की वर्दी में युवक की फोटो देखकर लड़की इंप्रेस हो गई। दोस्ती की, बात बढ़ी तो प्यार हो गया।

इतना ही नहीं लड़की ने अश्लील फोटो तक भेज दी। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू हो गई। लकड़ी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है, फिर पता चला कि वर्दी से लेकर प्रोफाइल तक सब फर्जी थी।

पूरा मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक लड़की को फेसबुक पर करीब डेढ़ माह पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। वह किसी यदु किंग वैभव उर्फ जय के नाम से थी। लड़की ने प्रोफाइल चेक की तो उसमें युवक की फोटो पुलिस की वर्दी में लगी हुई थी। इस पर लड़की ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। दोनों के बीच इसके बाद बातचीत शुरू हो गई। दोनों के बीच दोस्ती हुई तो एक-दूसरे को अपना नंबर भी दे दिया।

इस बीच युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई। बात बढ़ने लगी तो लड़की ने अपनी अश्लील फोटो भी उसको वॉट्सऐप पर भेज दी। इसके बाद युवक ने रुपए की डिमांड की। नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस पर लड़की ने घबराकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को रायपुर में तिल्दा के हथबंद कला से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह कुछ नहीं करता है। उनसे सॉफ्टवेयर के जरिए एडिट कर अपनी फोटो को पुलिस वर्दी में लगाया था। यह भी पता चला है कि लड़की ने जब अपने घरवालों से शादी की बात की तो उन्होंने इनकार कर दिया था। इस पर लड़की ने भी आरोपी से बात करना बंद कर दिया। इसके चलते आरोपी नाराज हो गया और ब्लैकमेल कर धमकी देने लगा। इसकी जानकारी लड़की ने परिजन को दी तो वह थाने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...