छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहा था युवक… चावल से भरे ट्रक से हुआ टक्कर… हादसा इतना भयानक की गैस कटर से काटकर निकाला गया शव, मालद्वीप के 7 स्टार होटल में लगी थी जॉब

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब मृतक पार्टी कर अपनी कार से वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान जगदलपुर के नया पुल के पास कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम हिमांशु दास है, होटल मैनेजमेंट का हैदराबाद में कोर्स पूरा करने के बाद वो अपने घर लौटा था। हिमांशु की मालद्वीप के 7 स्टार होटल में जॉब लगी थी, कुछ दिन में ही वो मालद्वीप जाने वाला था। कागजात भी सारे जमा हो चुके थे, बस पासपोर्ट का इंतज़ार था। लेकिन इस बीच ही ये बड़ा हादसा हो गया।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक हिमांशु के शव को गैस कटर के जरिए कार काटकर निकाला गया। हिमांशु के पिता वेटनरी विभाग के मोबाइल यूनिट में काम करते हैं, जबकि मां सरोज दास बस्तर के ही नाम लामकेर में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर है।

हादसे के बाद शव निकालकर कोतवाली पुलिस ने तुरंत उसे डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची थी, जिस ट्रक के साथ कार की भिड़ंत हुई उसमें चावल भरा हुआ था। फिलहाल पुलिस के सामने ड्राइवर ने सरेंडर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...