CG VIDEO: चित्रकोट वाटरफॉल में 90 फीट ऊंचाई से लड़की ने लगाई छलांग… जानें क्या है वजह… देखिए ये दिल दहला देने वाला वीडियो

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित चित्रकोट वाटरफॉल में नाबालिग लड़की के कूदने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियों में एक नाबालिग लड़की चित्रकोट वाटरफॉल में चट्टान से छलांग लगाती नजर आ रही है। घटना के दौरान आसपास के लोग बचाने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन वह कूद जाती है। दिल दहला देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती चित्रकोट गांव के पुजारी पारा की रहने वाली है। मंगलवार अचानक वह वाटरफॉल पहुंची। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की वाटरफॉल के बीच एक चट्टान पर खड़ी है।

वहां मौजूद लोग युवती को आवाज देकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले कि कोई युवती तक पहुंच पाता देखते ही देखते उफनते वाटरफॉल में वह छलांग लगा देती है। लड़की पानी में कुछ देर तैरती है। फिर करीब 70 फीट पानी के साथ नीचे गिरती है। फिर तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आती है।

नाबालिग ने पुलिस को पूछताछ मैं बताया कि वह पेरेंट्स से नाराज थी। वे मोबाइल नहीं देते थे। इसलिए सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि, मेडिकल टेस्ट के बाद नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

बारिश की वजह से यह चित्रकोट वाटरफॉल बेहद खूबसूरत दिखता है। इसे देखने के लिए हजारों लोग रोज पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सैलानियों की सुरक्षा के लिए यहां कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। इस वाटरफॉल ‘मिनी नियाग्रा’ भी कहा जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...