दुर्ग में PG स्टूडेंट ने की खुदकुशी: दुपट्‌टे को फंदा बनाकर झूल गई…सुसाइडल नोट भी छोड़ा

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग के पद्नाभपुर इलाके से आ रही है। यहां पीजी में रहने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। छात्रा का नाम खुशबू है। 18 वर्षीय खुशबू पीजी में रहकर कोचिंग कर रही थी। पीईटी की तैयारी कर रहे खुशबू की सुसाइड की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

  • मूलत: दल्लीराजहरा की रहने वाली इस छात्रा ने खुदकुशी क्यों की है…?
  • आखिर क्या वजह है…? इसका खुलासा सुसाइडल नोट में हो गया है।
  • जिसे मरने से पहले छात्रा ने लिखा है।
  • फिलहाल पुलिस यह नहीं बता रही है कि उस सुसाइडल नोट में क्या-कुछ है…?
  • लेकिन सूत्रों की माने तो एक अंकित नाम के युवक का नाम सुसाइडल नोट में लिखा हुआ है।
  • फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने अपने ही कमरे के पंखे में फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पदमनाभपुर पुलिस ने बताया कि पदमनाभपुर मारुति किराना स्टोर के ऊपर पीजी रुम में रहने वाली खुशबू 18 वर्ष ने अपने दुपट्टे को पहले पंखा में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना भी दी गई।

  • खुशबु पीईटी की पढ़ाई करती थी।
  • मूल निवास दल्ली राहजरा है।
  • मृतका एसपी इंस्ट्यूट एग्रीकल्चर मुक्ति नगर दुर्ग में कोचिंग कर रही थी।
  • आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
  • खबर लिखे जाने तक परिजन दुर्ग नहीं पहुंच पाए थे।
  • आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
  • कमरे से पुलिस को मृतका का मोबाइल भी मिलने की खबर है।
  • जिसकी भी जांच की जाएगी।
  • खुशबु के आत्महत्या मामले में कई संदेह को जन्म दे रहा है जांच के बाद ही पूरा स्पष्ट हो पाएगा।
  • सीएसपी दुर्ग वैभव ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है।
  • पीईटी की छात्रा थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...