शकुंतला विद्यालय में 1100 स्टूडेंट्स का फ्री चेकअप: टीम के साथ DNB डॉ. श्रुतिका ताम्रकार यादव चला रही हैं एनिमिया अवेयरनेस प्रोग्राम…बच्चों को दिए गए टिप्स

भिलाई। देश के पहले प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर नि:शुल्क में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। रिजनल क्लिनिकल एडं इनफ्रेक्शेस डिसीजेस लेबोरिटिस के माध्यम से जिले भर में एनिमिया अवेयरनेश प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शकुंतला स्कूल में अवेयनेश प्रोग्राम चलाया गया है। जहां विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है।

डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव (डीएनबी ) ने बताया कि वे रिजनल क्लिनिकल एडं इनफ्रेक्शेस डिसीजेस लेबोरिटिस नंदनी रोड पावर हाउस के माध्यम से अपनी टीम के साथ एनिमिया अवेयरनेश प्रोग्राम चला रहे हैं। इसी कड़ी में शकुंतला स्कूल रामनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जहां लगभग 11 सौ बच्चों ने बारी-बारी से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही बच्चों को ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इसके अलावा बीडीएम एमडीएस डॉ चिनार फटिंग की टीम ने स्कूल में बच्चों के दांतों की भी जांच की। स्वास्थ्य शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चला।

डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव (डीएनबी ) ने बताया कि एनिमिया की जांच बहुत जरूरी है। इसकी वजह से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। कमजोरी आ जाती है। ठीक से खेलते नहीं है। खाना नहीं खाते। हार्ट बिट तेज चलता है। हाथ पैर ठंडा रहता है। नाखून और बाल खराब हो जाते हैं। इसलिए समय पर इसकी जांच जरूरी है। ताकि पता चल सके कि कही बच्चों को एनिमिया तो नहीं है। यदि एनिमिया है तो वह किस तरह की है। ताकि उसका समय पर इलाज किया जा सकें।

डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव (डीएनबी ) ने बताया कि इसी प्रकार बच्चों को खुद का ब्लड ग्रुप पता होना चाहिए। क्योंकि इमरजेंसी समय में इसकी जानकारी होनी बहुत जरूरी है। बीडीएम एमडीएस डॉ चिनार फटिंग ने बताया कि बच्चों में दांत की बीमारी बढ़ते जारही है। बच्चे चॉकलेट, मीठा चीज, चीप्स आदि ज्यादा खाते हैं। इसलिए दांत का विशेष देख रेख जरूरी है। बच्चों को कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए। हमें यह आदत बच्चों में डालनी होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से शकुंतला स्कूल के डायरेक्टर संजय ओझा , प्रिंसिपल विपिन ओझा का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण...

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300...

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर किया...

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला...

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

ट्रेंडिंग