दर्दनाक सड़क हादसे में एग्रीकल्चर छात्रा की मौत: कॉलेज से घर जा रही छात्र को ट्रक ने रौंदा…

भिलाई। एक दर्दनाक सड़क हादसे में एग्रीकल्चर की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का नाम आकृति मिश्रा है। ममता नगर राजनांदगांव की रहने वाली थी। रायपुर में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं इस हादसे ने रायपुर की ट्रैफिक सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिया है। लगातार होने वाले हादसों ने सिस्टम की पोल पट्‌टी भी खोलकर रख दी है।

  • आपको बता दें कि, आकृति रायपुर एग्रीकल्चर कॉलेज की छात्रा थी।
  • वह कॉलेज से घर जा रही थी।
  • तभी एक ट्रक ने उसे रौंद दिया।
  • मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
  • राजनांदगांव के युवा कांग्रेस नेता मानव देशमुख ने बताया कि, एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव अंकुर विजय मिश्रा की बहन थी।
  • गायत्री स्कूल राजनांदगांव की शिक्षिका गायत्री मिश्रा की बेटी थीं।
  • अंतिम संस्कार राजनांदगांव में किया जाएगा।
  • दोपहर 4 बजे ममतानगर से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...