दूसरे लड़कों से बात करती थी प्रेमिका… नाराज प्रेमी ने गैंगरेप के बाद कर दी हत्या… सीसीटीवी ने उठाया घटना से पर्दा, मां ने भी दिया साथ

फतेहपुर: खैराबाद में 30 मई को बीएड की छात्रा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले गैंगरेप किया गया और उसके बाद धारदार हथियार से छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात के पीछे कोई और नहीं बल्कि छात्रा का प्रेमी शीलू उर्फ अजय सोनकर था।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डस के आधार पर किया है। बताया गया कि छात्रा की नृशंस हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दूसरे युवकों से फोन पर बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर शीलू नाराज था। उनसे कई बार छात्रा को इस चीज के लिए मना भी किया लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार युवक ने तंग आकर छात्रा की हत्या कर दी।

दोस्त और मां ने दिया वारदात में साथ
पुलिस के अनुसार इस पूरी घटना में अजय का साथ उसके दोस्त छोटू और मां माया देवी ने दिया। हत्यारों ने पहले छात्रा को कोचिंग से अगवा कर लिया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। धारदार हथियार से हत्या के बाद आरोपी शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए। छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के बाद गैंगरेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद ही पुलिस ने तहकीकात को तेज किया।

सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
पुलिस को मामले में सफलता उस दौरान मिली जब टीम के हाथ छात्रा को अगवा करने का सीसीटीवी फुटेज लगा। इसके बाद ही आरोपियों के फोन ट्रेस किए गए और उनकी कॉल डिटेल भी निकाली गई। मामले में पुलिस ने आरोपी शीलू और उसके दोस्त छोटू व छोटू की मां माया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के जुर्म कबूलने के साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, ब्लेड और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...