मेयर नीरज ने फिर जीत लिया शहरवासियों का दिल: जन्मदिन पर लगे अपने ही होर्डिंग्स को उतरवाकर जब्ती कराया, क्योंकि शहर की सुंदरता पर होर्डिंग्स लगा रहे थे दाग…सेंट्रल एवेन्यू पर सुबह से दोपहर तक ताबड़तोड़ कार्रवाई…


भिलाई। शहर के मेयर नीरज पाल अपने क्रिएटिव काम के लिए अक्सर जाने जाते हैं। वो चाहे शहर की सुंदरता का मामला हो या बड़े प्रोजेक्ट को पूरा कर दिल जीत लेने का मामला हो। हर काम को भीड़कर करते हैं और रिजल्ट भी शानदार लाते हैं। आज की बात है। सेंट्रल एवेन्यू में लगे अव्यवस्थित होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू कर दिया है। खुद मेयर नीरज पाल ने खड़े होकर अपने होर्डिंग्स को हटवाया। उनका जन्मदिन आने वाले 7 जून को है। ऐसे में उनके समर्थकों ने होर्डिंग्स लगवा रखा है।

पूरे स्ट्रीट पोल पर लगे होर्डिंग्स को हटवाया गया। उन्होंने अपने होर्डिंग्स  को हटवाकर इसकी शुरुआत की है। इसके साथ ही उन्होंने शहर के उन लोगों से अपील की है जो बेधड़कर स्ट्रीट पोल पर ही तीन से चार होर्डिंग्स लगवा देते हैं। इस कार्रवाई को लेकर मेयर नीरज की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। ये बात सच है कि अवैध और बेतरतीब होर्डिंग्स की वजह से शहरवासियों को काफी परेशानी होती है। कई बार हादसे भी हो जाते हैं। इसलिए मेयर नीरज ने होर्डिंग्स को हटवा दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...

बालोद एसिड अटैक का खुलासा : प्रेमी ने दोस्त...

बालोद। बालोद शहर में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर हुए एसिड अटैक की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया...