छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए GOOD NEWS: विधायक रिकेश सेन ने की मितानिनों को स्कूटी देने की डिमांड, रिकेश के सुझाव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी क्या बोले…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मितानिनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही हैं। वैशाली नगर विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता रिकेश सेन ने मितानिनों को स्कूटी दिलाने का जो वादा किया था उसके तहत आज उन्होंने विधानसभा में पूरे प्रदेश की मितानिनों के लिए इस तरह की योजना बना उन्हें वाहन सुविधा दिए जाने की मांग की है।

सेन ने आज सदन में‌ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 25 हजार से अधिक मितानिन शासन की जनहित योजनाओं को घर-घर पहुंचाने उत्कृष्ट भूमिका निभाती रही हैं। इन्हें मानदेय के रूप में मिलने वाली राशि इतनी नहीं होती की वो वाहन ले सकें जबकि उनका बहुतायत कार्य भागदौड़ का होता है। चुनाव के दौरान मितानिनों के लिए विधायक निधि से स्कूटी दिए जाने के प्रयास का वायदा उन्होंने मितानिनों से किया था नतीजतन वैशाली नगर विधानसभा का विधायक बनने के बाद वो इस योजना और वायदे को फलीभूत करना चाहते हैं इसलिए वित्त मंत्री से मांग करते हैं कि विधायक निधि से मितानिनों को स्कूटी देने की स्वीकृति प्रदान करें। सेन ने यह भी अपील की है कि अनुमति ऐसी दी जाए कि पूरे छत्तीसगढ़ में अगर विधायक चाहें तो अपनी निधि से मितानिनों को स्कूटी दें सकें। विधायक रिकेश सेन की इस मांग को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सकारात्मक बताते हुए कहा कि यह अच्छा विषय है, शीघ्र इस संबंध में विचार कर स्वीकृति का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब हो कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की इस मांग पर जवाब में जिस तरह सकारात्मक संकेत दिए हैं उससे बहुत जल्द वैशाली नगर विधानसभा की लगभग साढ़े तीन सौ मितानिनों को वाहन लाभ सुविधा मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। वैशाली नगर सहित उन्होंने राज्य सरकार से सदन में मांग रखी कि पूरे छत्तीसगढ़ के मितानिनों के लिए अगर विधायक निधि से स्कूटी दिए जाने को स्वीकृति अगर दी जाती है तो कर्मठ हमारी मितानिन बहनों के लिए यह बहुत बड़ी खुशी की बात होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...