दुर्ग में सड़क हादसे में शासकीय स्कूल टीचर की मौत: अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक शासकीय स्कूल शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार,32 साल की रूप में हुई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में हादसा उस वक्त हुआ, जब वो ब़डे टेमरा गांव से दुर्ग आ रहे थे, रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही शिक्षक जितेंद्र कुमार देवांगन की मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक का पता लगा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वो बाइक से गांव से दुर्ग आ रहे थे। वो जैसे ही राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आते समय टोल प्लाजा से लगभग 3 किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद शिक्षक जितेंद्र बाइक सहित उछल कर पुलिया से टकराये। घटना में सिर पर गहरी चोट लगी, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। तुरंत उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिर परिजनों के हवाले किया गया है।

जितेंद्र पेशे से मार्केटिंग कंपनी में काम करता था और किसी काम से दुर्ग आ रहा था। जितेंद्र कुमार देवांगन बोरी थाना क्षेत्र के बड़े टेमरी गांव में रहता था। शुक्रवार शाम को वो बाइक में गांव से रायपुर आ रहा था। वो जैसे ही राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आते समय टोल प्लाजा से लगभग 3 किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र को पीछे से किस वाहन ने टक्कर मारा ये पता नहीं चल पाया है। पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारा है और वहां से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी चालक का पता लगा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...