शाही दशहरा के महिला सम्मान समारोह में पहुंची राज्यपाल अनुसुइया: चारूलता पांडेय के कार्यों को सराहा…कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू समेत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को मिला नारी शक्ति सम्मान

भिलाई। जीवन में सबसे बड़ा सुकून सेवा में है। आप जब लोगों की सेवा करते हैं स्वयं अपने भीतर आनंद का अनुभव करते हैं। यह एक तरह से स्वयं को भी बेहतर रखने का माध्यम है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा आयोजित नारी तू नारायणी नारी शक्ति सम्मान के अवसर पर कही।

इस मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि जीवन में सम्मान बहुत जरूरी है। हमारा सम्मान हमारे अच्छे कार्यों से सुनिश्चित होता है। कुछ लोग कहते हैं कि केवल एक दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन से क्या होगा। मैं यह कहती हूं कि इस एक दिन जो हम महिलाओं को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करते हैं।

एक दिन जो उन्हें सम्मान मिलता है उससे उनका हौसला बहुत बढ़ जाता है। कार्य करने की उर्जा बढ़ जाती है और वह जीवन में हर संभव मुकाम हासिल करने की दिशा में बढ़ जाती है। राज्यपाल ने कहा कि सेवा का कार्य मुझे बहुत प्रिय है और लोगों से मिलकर उनके सुख-दुख बांटने में मुझे बहुत खुशी का अनुभव होता है।

मुझे तब बहुत अच्छा लगता है जब राजभवन में बहुत दूर से लोग मुझसे मिलने आते हैं। वे दंतेवाड़ा से आते हैं बस्तर से आते हैं सरगुजा से आते हैं और मैं उनके सुख दुख में अपने को बराबर का साझीदार पाती हूं।

यह मेरे लिए राजभवन नहीं है यह मेरे लिए जन-जन भवन है। सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने वाली महिलाओं को अपने जैसी दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ाने की हमेशा कोशिश करनी चाहिए।

महिलाएं पूरी तरह से सशक्त है एक बात उन्हें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए कि उन्हें अपने अधिकारों के बारे में पूरा ज्ञान हो। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने अनेक कानून बनाए हैं उन कानूनों की भलीभांति जानकारी हो तो महिला और भी सशक्त होंगी। सुश्री उइके ने कहा कि हमारा इतिहास और हमारा वर्तमान गवाह रहा है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी रही हैं।

शाही दशहरा उत्सव समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। सेवा का कार्य हमेशा संतुष्टि देता है इस मौके पर समिति के पदाधिकारी श्री राकेश पांडे ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से अधिक सशक्त है।

वे हर संभव लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रमशीला साहू ,पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, सांवलाराम डहरे, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...