‘गंगाजल’ स्टाइल में हुआ दारोगा का सस्पेंशन: बाइक पर निकले थे SP साहब, दारोगा ने रोककर मांग ली घूस, फिर…

नई दिल्ली: फिल्म ‘गंगाजल’ के एक सीन में दिखाया जाता है कि किस तरह जिले के एसपी से ही इलाके की पुलिस घूस मांगती है. कुछ ऐसा ही माजरा बिहार के शेखपुरा जिले में देखने को मिला जहां जिले के एसपी से ही दारोगा घूस मांग बैठा.

एसपी से घूस की कर दी मांग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेखपुरा में वाहन चालकों से एक दारोगा रणवीर प्रसाद अवैध वसूली कर रहा था. उसी समय वहां से जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा बाइक पर बैठकर निकले. उन्होंने उस समय सामान्य कपड़े पहने हुए थे. अवैध वसूली में व्यस्त दारोगा ने जब एसपी को रोका को तो वह भी चौंक गए. उन्होंने दारोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया.

शिकायत मिलने पर चेक करने बाइक से निकले थे एसपी
दरअसल, चांदी पहाड़ से पत्थर और डस्ट लेकर निकलने वाले वाहनों से ये दारोगा लगातार अवैध वसूली कर रहा था. इस बारे में एसपी से शिकायत हुई थी. दारोगा बाइक सवारों को पुलिस की धौंस दिखाकर 100-50 रुपये वसूल लेता था. शिकायत मिलने के बाद एसपी खुद दरोगा की करतूत देखने के लिए बाइक से निकल पड़े.

बिना वर्दी के आम लोगों की तरह निकले थे एसपी
उसके बाद दरोगा को पकड़ने के लिए एसपी कार्तिकेय शर्मा खुद बिना वर्दी के आम लोगों की तरह बाइक चलाकर पहुंचे थे. दारोगा रणवीर प्रसाद ने अपनी आदत के मुताबिक बाइक रोकी और पैसे की मांग करने लगा. दारोगा ने एसपी की बाइक को हाथ देकर रोका और वसूली के लिए हाथ बढ़ाया. इसके बाद एसपी ने दारोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...