राज्यपाल डेका लोकांगन वैशाली नगर में सपरिवार मां दुर्गा की करेंगे पूजा-अर्चना, विधायक रिकेश सेन के निमंत्रण पर आज पहुंचेंगे

भिलाई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को राजभवन में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने सौजन्य भेंट कर उन्हें वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में स्थापित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार करते हुए सपरिवार लोकांगन वैशाली नगर आने की स्वीकृति प्रदान की है।

मुलाकात के दौरान विधायक सेन ने बताया कि लोकांगन में हर वर्ष की भांति मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की प्रतिमा स्थापित की गई है। हर रोज शाम से देर रात तक हजारों भक्त दर्शन के लिए लोकांगन वैशाली नगर पहुंच रहे हैं। देर रात तक यहां रास-गरबा का विशेष आयोजन होता है।राज्यपाल डेका सपरिवार आज शाम साढ़े 7 बजे वैशाली नगर पहुंचेंगे, जहां कालीबाड़ी में विधायक रिकेश सेन और बंगाली समाज वैशाली नगर उनका अभिनंदन करेंगे।

कालीबाड़ी वैशाली नगर पूजा पंडाल में दर्शन कर राज्यपाल 7:45 बजे कालीबाड़ी से लोकांगन परिसर पहुंचेंगे। लोकांगन में स्थापित नौ दुर्गा पंडाल में राज्यपाल सहित अतिथियों के स्वागत सत्कार पश्चात महामहिम सपरिवार पूजा-अर्चना और महाआरती में शामिल होंगे। 8:15 बजे गरबा के विशिष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद राज्यपाल लोकांगन के समीप वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास में उनके परिवारजनों से मुलाकात करेंगे। 8:45 बजे राज्यपाल विधायक निवास से रायपुर रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...