दो दिन के दुर्ग प्रवास पर राज्यपाल रमेन डेका… आज “एक शाम श्रीराम खाटू श्याम के नाम” में लेंगे हिस्सा, कल केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की बैठक में होंगे शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के गवर्नर रमेन डेका आज और कल दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल डेका 31 मार्च 2025 को शाम 6.45 बजे राजभवन रायपुर से बीएसपी हाई स्कूल सेक्टर-7 ग्राउंड भिलाई के लिए कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे भिलाई पहुचेंगे और एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात्रि 8 बजे कार द्वारा सर्किट हाउस दुर्ग के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8.05 बजे सर्किट हाउस दुर्ग पहुचेंगे। राज्यपाल यहाँ पर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल डेका 01 अप्रेल 2025 को पूर्वान्ह 10.55 बजे सर्किट हाउस से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे पीडब्लयूडी के सभाकक्ष पहुचेंगे और स्व सहायता समूह व केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.30 बजे कार द्वारा पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष से प्रस्थान कर दोपहर 12.35 बजे सर्किट हाउस दुर्ग पहुंचेंगे। राज्यपाल डेका अपरान्ह 1.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग से कार द्वारा बालोद के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...