दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र के निवास पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका… परिवार और कार्यकर्त्ताओं से भी मुलाकात

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका ने मंगलवार को दुर्ग में विधायक गजेंद्र यादव के निजी निवास पर परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और शहर के विकास को लेकर जानकारी ली। राज्यपाल डेका, जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सिलसिले में दुर्ग आए थे।

विधायक यादव ने राज्यपाल के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के बाद, राज्यपाल के साथ स्वल्पाहार में छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला की प्रशंसा की गई।

विधायक गजेंद्र यादव ने राज्यपाल को दुर्ग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनके मार्गदर्शन की कामना की। उन्होंने पिछले 8 महीनों में जनता की मांग के अनुरूप शहर में विकास कार्यों की स्वीकृति कराने पर शुभकामनाएं दी।

इससे पहले, राज्यपाल ने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। विधायक यादव ने सभी का महामहिम से परिचय कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष विनायक नातू और कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...