दुर्ग-भिलाई में कहां-कहां होगा रावण दहन: बड़े आयोजनों की पूरी खबर…सेक्टर-7 BSP स्कूल ग्राउंड का 28वें साल का आयोजन, गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं जॉनी लीवर के भाई… शाही दशहरा होगा भव्य, राज्यपाल करेंगी शिरकत

भिलाई। आज दशहरा है। भिलाई टाइम्स की ओर से आप सभी को दशहरे की ढेर सारी शुभकामनाएं। सरकारी व निजी संस्थानों में दशहरे की छुट्‌टी भी है। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि हमारे शहर में आसपास कहां-कहां रावण दहन होगा? कहां भव्य समारोह होगा? इन सवालों के जवाब आपको हम देते हैं। आपको बताते हैं कि आपके आसपास कहां भव्य रावण दहन होगा…?।
सबसे भव्य सेक्टर-7 बीएसपी स्कूल मैदान में होगा। यहां 28 साल से आयोजन कराते आ रहे हैं। पहली बार सेक्टर-7 BSP ग्राउंड का दशहरा “भिलाई TIMES” में LIVE भी होगा। शाम 7 बजे से Youtube में बने रहिए Bhilai Times के साथ। सेक्टर-7 में कॉमेडियन जॉनी लीवर के भाई जिम्मी मोसेस आपको हंसाने आ गए भिलाई। भिलाई का सबसे बड़ा दशहरा, 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन।

इसके अलावा जयंती स्टेडियम में शाही दशहरा होगा। शाही दशहरा उत्सव समिति का विजयादशमी पर आयोजन भिलाई होटल के सामने, सिविक सेंटर भिलाई में शाम 5 बजे से किया जाएगा। यहां राज्यपाल अनुसुइया उइके आ रही हैं। वे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

  • वहीं दुर्ग में पं. रविशंकर स्टेडियम में दशहरा उत्सव समिति और पद्मनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति का आयोजन शाम 7 बजे से से होगा।
  • सार्वजनिक उत्सव समिति का आयोजन शाम 7 बजे से।
  • कुम्हारी का दशहरा महोत्सव और रावण दहन कार्यक्रम महामाया मंदिर परिसर में शाम 5 बजे से।
  • सार्वजनिक विजयादशी उत्सव समिति का आयोजन राजीव गांधी एवं दशहरा मैदान, शांतिनगर का आयोजन शाम 6 बजे से
  • नवयुवक दशहरा उत्सव समिति आमदी नगर हुडको का दशहरा उत्सव कार्यक्रम शाम 7.30 बजे
  • आदर्श सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल, रिसाली दशहरा मैदान का आयोजन शाम 6.30 बजे से
  • बैगापारा दुर्ग के मां शीतला मिनी स्टेडियम में जय शीतला यंग क्लब दशहरा मैदान में शाम 4 बजे से
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा कुम्हारी में विजयादशमी उत्सव पर शस्त्र पूजन किया जाएगा। यहां धर्मजागरण प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा मुख्य वक्ता होंगे।
  • बैकुंठधाम, भिलाई में विजयादशमी पर्व पर कार्यक्रम रात 8 बजे से। राजेंद्र अरोरा ने बताया कि भव्य कार्यक्रम होगा।
  • ग्राम कुटेलाभाठा में ग्राम विकास समिति व ग्रामीणों के सहयोग से दशहरा उत्सव का आयोजन शाम 6 बजे। यहां पर श्रीसीताराम बालिका रामलीला मंडली छोटे पुरदा द्वारा राव दहन किया जाएगा। रात 10 बजे से स्वर धारा की प्रस्तुति।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...