सगाई से पहले दूल्हा गिरफ्तार: दूसरी लड़की से सगाई करने जा रहा था प्रेमी… प्रेमिका ने थाने में की शिकायत… बोली – मेरा बॉयफ्रेंड दूसरे लड़की से सगाई कर रहा थानेदार साहब, उससे मेरे पहले से है संबंध

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है की वो पहली प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से सगाई करने जा रहा था। पुलिस ने ये कार्रवाई पहली प्रेमिका की शिकायत पर की है। प्रेमिका ने शिकायत में बताया कि उसका प्रेमी उसे धोखा देकर दूसरे से सगाई रचाने जा रहा है, जबकि शादी का वादा कर वह उससे शारीरिक संबंध बनाया था। मामला धमतरी के केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल केरेगांव के कुकरेल के रहने वाले देवनारायण नेताम का गांव की ही एक युवती से कई सालों से अफेयर था। दोनों ने यह फैसला किया था कि शादी करेंगे।

इधर जब युवती के घरवालों को अफेयर की जानकारी हुई तो उसे उसके चाचा के घर भेज दिया। केरेगांव के कुकरेल में देवनारायण अपने काम में लग गया, हालांकि इस दौरान वो लड़की के संपर्क में भी लगातार था। इस दौरान लडके के घरवालों ने उसकी शादी अन्य जगह पर तय कर दी। इधर लड़की को जब प्रेमी देवनारायण नेताम की शादी की खबर लगी तो वो आग बबूला हो गई।

युवती ने केरेगांव थाना में अपने प्रेमी देवनारायण पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। युवती की शिकायत पर प्रेमी देवनारायण नेताम के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। आज ही देवनारायण की किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई होने वाली थी। सगाई के ठीक पहले पुलिस युवक देवनारायण नेताम के घर पहुंच गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद देवनारायण नेताम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 15 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। लड़की ने आरोप लगाया है शादी का झांसा देकर उसके प्रेमी देवनारायण ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अब दूसरी लड़की से सगाई कर रहा है।

शिकायत दर्ज किए जाने के बाद मौके पर पहुंचे केरेगांव थाना प्रभारी संतोष साहू, एसएसआई नाग, हेड कांस्टेबल बीरेंद्र बैस ,और कांस्टेबल युवराज साहू ने युवक की घेराबंदी कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...