हरेली पर रिसाली जोहार चौक में सामूहिक आरती और राज्यगीत का आयोजन…पीसीसी महासचिव जितेंद्र और मेयर शशि समेत कांग्रेसी हुए शामिल, सबने कहा-अब बदल रहा छत्तीसगढ़, विकास से गढ़ रहा छत्तीसगढ़

भिलाई। नगर निगम रिसाली के हृदयस्थल रिसाली जोहार चौक में हरेली तिहार के अवसर पर सामूहिक आरती और राज्यगीत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और सबने राज्यगीत गाकर हरेली तिहार को मनाया। इस कार्यक्रम के आयोजक नगर निगम रिसाली के नवनियुक्त एल्डरमैन अजीत कुमार यादव ने बताया कि, आयोजन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू और रिसाली की मेयर शशि सिन्हा समेत अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहें। कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू ने कहा कि, अब छत्तीसगढ़ बदल रहा है। विकास से तस्वीर बदल रही है। पहले सड़क, नाली को लोग तरसते थे, अब गली-गली में सीमेंटीकरण और पक्की सड़क है। पीने के लिए साफ पानी है। रिसाली निगम क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो रहा है। मंत्रीजी ने कभी विकास के लिए फंड की कमी होने नहीं दी। उनके नेतृत्व में निगम आगे भी तेजी से विकास करेगा। रिसाली मेयर शशि सिन्हा ने कहा कि, शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयासों से लगातार क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। हरेली तिहार को सबने मनाया है। लोग गेड़ी चढ़ना भूल गए थे। अब उन लोग भी गेड़ी चढ़ रहे हैं। ये छत्तीसगढ़िया सरकार है। आगे भी यही सरकार रहेगी। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में एल्डरमैन अजीत कुमार यादव ने कहा कि, यह पहला आयोजन है। आने वाले वर्ष में इसे और भव्य कराएंगे। छत्तीसगढ़ के लोगों में हरेली तिहार को लेकर गजब उत्साह है। इस कार्यक्रम में नवनियुक्त एल्डरमैन संध्या वर्मा , शिशिर साहू, मो निजाम, संतु दास, निखिल राय, वार्ड अध्यक्ष अमर दास मानिकपुरी, ललित साहू ,अमित सिंह, शान्तनु तांडी,प्रशांत तांडी,सतीश ठाकुर शिकंदर नोमेन्द्र सिन्हा लोकेन्द्र मंडावी अन्य युवा साथी ,वरिष्ठ जन,अनुपमा गोस्वामी, चंद्रकांत कोरे , पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ज्वेलरी दुकान में चोरी: दुकान संचालक का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का मामला सामने आया है। जिले के मोती काम्प्लेक्स में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना...

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव संपन्न: अब ओडिशा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी...

CG में अजब गजब मामला: मतदाता पहुंचा वोट देने…...

CG में अजब गजब मामला रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: तीसरे चरण के लिए 67.91%...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। प्रदेश की सातों सीटों पर 67.91% मतदान हुआ है। ये आंकड़े वोटर...

ट्रेंडिंग