CG -हड़ताल पे गए कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज: DA-HRA बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी… GAD ने लिखा पत्र… पढ़िए डिप्टी सेक्रेटरी ने क्या लिखा है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में DA-HRA आंदोलन को लेकर हड़ताल पर गये शिक्षकों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी एचओडी, कमिश्नर, कलेक्टरों को इस बाबत निर्देश दिया है कि वो नियमानुसान कार्रवाई करें।

आपको बता दे की केंद्र सरकार के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ते के लिए राज्य के पांच लाख से ज्यादा कर्मचारी व शिक्षक पांच दिन से हड़ताल पर रहे। 29 जुलाई को हड़ताल का पांचवां व अंतिम दिन था। इधर, राज्य सरकार हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

अपने पूर्व परिपत्र का हवाला देते हुए जीएडी ने लिखा है कि 25 जुलाई से कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर कई कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में पूर्व निर्धारित परिपत्र के अनुरूप कार्रवाई की जाये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...