भिलाई में इन स्ट्रीट वेंडर्स का बनेगा हॉकर लाइसेंस… भिलाई निगम की पहल; जानिए प्रोसेस

भिलाई। भिलाई शहर में घुमंतू पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) का हॉकर लाइसेंस बनाया जाएगा। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत घुमंतू पथ विक्रेताओं को हॉकर लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पथ विक्रेताओं को अपने नजदीकी निगम के जोन कार्यालय में संपर्क करना होगा और आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ ही निर्धारित शुल्क भी हॉकर लाइसेंस के लिए घुमंतू पथ विक्रेताओं को जमा करना होगा।

नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घुमंतू पथ विक्रेता अपने नजदीकी निगम कार्यालय नेहरू नगर जोन 1, वैशाली नगर जोन 2, मदर टेरेसा नगर जोन 3, शिवाजी नगर जोन 4 एवं सेक्टर 6 निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। हॉकर लाइसेंस प्रदान करने के लिए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। आदेश के तहत अंकित सक्सेना, विवेक साहू, भीलाल सिंह साहू, वीरेंद्र मारकंडेय, आरपी तिवारी, दानी लाल मच्छीरके, सुदामा परघनिया, बोधन सिंह साहू, वीके सैमुअल एवं अतुल यादव को इस कार्य में सहयोग के लिए नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...