अनधिकृत निर्माण के रेगुलराइजेशन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी… इतने दिनों की और मिली मोहलत; जानिए डिटेल

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण करवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आवेदन तिथि में 30 दिन की वृद्धि की गई है। अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 एवं छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) नियम 2022 के तहत् 14 जुलाई तक अस्तित्व में आये आवासीय एवं गैर आवासीय तथा भूमि उपयोग परिवर्तन किए गये, अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।

नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग के संयुक्त संचालक से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला नियमितीकरण प्राधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा शासन की उक्त अति महत्वकांक्षी योजना को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने हेतु नियमितीकरण के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि में 30 दिन की वृद्धि की गई है। समस्त अनधिकृत विकासकर्ता व निर्माणकर्ता नियमितीकरण हेतु आवेदन पत्र संबंधित कार्यालयों में 12 अगस्त 2023 तक जमा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...