भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर… सैकड़ों की संख्या में ड्राइवर हेल्पर व आम लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच…

भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सौजन्य से एसबीएस हॉस्पिटल एवं साईं बाबा नेत्रालय हॉस्पिटल द्वारा आज भिलाई के खुर्सीपार पार स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से आयजोति की गई जिसमें बड़ी संख्या में ड्राइवर, हेल्पर सहित वार्ड के आम लोगों ने भी बढ़ चढ़कर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने पहुँचे वही अलग अलग डाक्टरों की टीम भी अलग अलग तकलीफों से जूझ रहे आम लोगों ने अपनी जाँच करा कर दवाई भी प्राप्त की डाक्टरों से।

इस स्वास्थ जाँच शिविर की शरुआत सर्वप्रथम हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपना शुगर व बीपी की जाँच कराई फिर धीरे धीरे बड़ी संख्या में लोग अपनी स्वास्थ जाँच कराने पहुँचे। वही इस आयोजन को लेकर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर माह में एक दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमे ड्राइवर, हैल्पर सहित उस वार्ड में आम लोग भी शिविर का लाभ ले सके।

इस स्वास्थ्य शिविर में यूनियन के संरक्षक  अचल भाटिया जिनका आज जन्मदिन भी है, कार्यक्रम स्थल पहुँच सभी ने स्वास्थ्य शिविर के सामने केक काटा व वे भी अपना स्वास्थ्य जाँच कराये व अचल भाटिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा लगातार कई ऐसे जनहित वह समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं जिससे ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़े भिलाई के लोगों को लाभ मिल सके। स्वास्थ्य शिविर में अगर डॉक्टरों की टीम किसी मरीज के जांच उपरांत हॉस्पिटल में इलाज करने की बात कहते हैं तो तत्काल उन्हें एसबीएस अस्पताल के द्वारा इलाज दिया जाएगा।

इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में मुख्य रूप अचल भाटिया, इंद्रजीत सिंह छोटू, मलकीत सिंह, गोकुल शर्मा, निर्मल सिंह, कार्यकारणी अध्यक्ष अनिल चौधरी ,जोगा राव  ,संदीप सिंह दिलीप खटवानी, सुधीर सिंह, महेंद्र सिंग पप्पी  शाहनवाज शानू  ,रिजजू सिंह रमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...