एक मुट्ठी दान, श्रीराम के नाम अभियान से जुड़े विधायक देवेंद्र यादव; घर पहुंचे श्रीराम जन्मोत्सव समिति के लोगों को दिया दान, बोले- भगवान श्रीराम हम सबके हैं

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा इस वर्ष श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत समिति के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से प्रभु के नाम पर दान लिया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने बहुत ही हर्ष के साथ प्रभु के नाम पर दान कर रहे है। इसी आयोजन के लिए श्री राम जन्मोत्सव समिति को विधायक देवेंद्र यादव और उनकी मां पुष्पा यादव ने दान दिया।

श्री राम नवमी में होने वाले आयोजन के लिए श्री राम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता विधायक देवेंद्र यादव के निवास सेक्टर-5 पहुंचे। विधायक ने सहर्ष दान दिया एवं सभी को अपने हाथों से पानी भी पिलाया। देवेंद्र यादव ने कहा की भगवान श्री राम हम सबके हैं, उनके आशीर्वाद से ही भिलाई में सभी कार्य संपन्न हो रहे हैं। हम सभी भिलाई के विकास के लिए ही कार्य कर रहे है। सभी कार्य भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से ही पूर्ण हो रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...