CG – फर्जी आर्मी जवान बनकर युवक को लूटा: होटल में ले जाकर पहले पिलाया शराब फिर युवक संग किया अप्राकृतिक सेक्स… अश्लील फोटो खींचकर धमकी भी दिया… आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

होटल में ले जाकर पहले पिलाया शराब फिर युवक संग किया अप्राकृतिक सेक्स

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के बस स्टैंड में उत्तर प्रदेश के एक युवक को फर्जी आर्मी के जवान ने बंधक बनाकर रखा और उसके मोबाइल से अपने खाते में रुपए ट्रांसफर करा लिए। युवक सिकंदराबाद (तेलंगाना) से अपने घर उत्तर प्रदेश के बभनी लौट रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर बस स्टैंड पर आरोपी ने उसे अपने झांसे में लिया था। फिलहाल पुलिस ने फर्जी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद में काम करने वाला एक युवक अंबिकापुर पहुंचा था, और यूपी जाने के लिए बस की तलाश कर रहा था। उसी दौरान युवक की मुलाकात ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी ओमप्रकाश गुप्ता से हुई। जो खुद को आर्मी का कमांडेंट बताकर जॉब लगाने का झांसा देते हुए युवक को अपने साथ पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ले गया और शराब पिलाकर युवक से आरोपी को नौकरी लगाने के नाम पर 4 हजार रु की ठगी की, वहीं युवक के साथ आरोपी ने अप्राकृतिक कृत्य कर युवक की अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं बताने की बात कही।

इधर युवक किसी तरह अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी इसके बाद परिजन अंबिकापुर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस ने पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल में पीड़ित युवक को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा 377 एवं 420 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...