बजट पर नांदगांव मेयर हेमा ने कहा-आर्थिक भार डालने वाला बजट, महंगाई और बेरोजगारी रोकने कोई प्रावधान ही नहीं…

राजनांदगांव। राजनंदगांव नगर निगम की महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने देश के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से किसानों सहित मध्ययम एवं गरीब वर्ग के लोगों को कोई राहत नहीं दिया गया है। 9.27 प्रतिशत विकास दर का आर्थिक सर्वेक्षण आया है, जो देश को पिछड़ा बनाता है और ऐसा देश अर्थ व्यवस्था को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महमारी के कारण लाखो लोग बेरोजगार हो गये है उसकी चिंता नहीं की गयी। गरीब जनता को कोई राहत नहीं दिया गया है। महंगाई कम करने जमीनी स्तर पर सुदृढ़ बनाने नजर अंदाज किया गया। आनलाईन योजना के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है।

महापौर देशमुख ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बात करने वाली केंद्रीय सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही स्वास्थ्य चिकित्सा की कमजोरियों को दबाने का प्रयास किया गया टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया जबकि वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे अर्थव्यवस्था को राहत देने का कोई कदम ठोस नहीं उठाए गए गृहणीयों को निराशा हाथ लगी है रईसों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है आम नागरिकों को कोई राहत मिलने वाला नहीं है। निराशावादी बजट में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति के लिए कोई विशेष लाभ नहीं दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...