ऑल द बेस्ट टीम दुर्ग: हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की मेल फुटबॉल टीम रांची रवाना…ईस्टर्न रीजन इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन में लेंगे हिस्सा; विवि ने प्रदान किया ट्रैक सूट

दुर्ग। रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता (Eastern Region Inter University Competition) में हिस्सा लेने के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की पुरुष फुटबॉल टीम (Male Football Team) शुक्रवार को दुर्ग से रांची रवाना हो गई है।

टीम में कुल 20 खिलाड़ी शामिल है। टीम के मैनेजर लक्ष्मेन्द्र कुलदीप और कोच रविकांत नायडु है। फुटबॉल टीम के कप्तान लोकेश निषाद है जो बी आई टी मेसरा के छात्र है।

विश्वविद्यालय की टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (Training Camp) लगाया गया था। टीम के रवाना होने के पूर्व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप और खेल संचालक डॉ. दिनेश कुमार नामदेव ने विश्वविद्यालय की ओर से खिलाड़ियों, मैनेजर और कोच को ट्रैक सूट और आवश्यक सामग्री प्रदान किया गया।

कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन का कामना की है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से अधिकारी डॉ. राजमणी पटेल, डॉ. सुमीत अग्रवाल, हिमांशु शेखर मण्डावी और दिग्विजय कुमार साहु और टीम में शामिल सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...