हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग ने जारी किया BBA का रिजल्ट: 39% स्टूडेंट हुए फेल, सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेडलाइन जारी… एडमिशन के लिए 12 तक खुला रहेगा पोर्टल

भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग रोज नतीजे जारी कर रहा है। नतीजों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लेकिन कुछ क्लास के नतीजे शानदार भी रहे हैं। आज बीबीए छठवें सेमेस्टर का परिणाम जारी किया गया। हेमचंद यादव दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, बीबीए छठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 61% रहा। यह जानकारी देते हुए विवि के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि विवि द्वारा अगामी सप्ताह में 10 से अधिक परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने की आशा है।

पूरक परीक्षा के लिए जारी हुई अधिसूचना…
डॉ. पटेल ने जानकारी दी कि विवि की पूरक परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी 24 जुलाई से 07 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पूरक परीक्षा आयोजन की सम्भावित तिथि 20 अगस्त है परन्तु पूरक परीक्षा आयोजन की वास्तविक तिथि का निर्धारण माननीय कुलपति महोदया द्वारा गठित परीक्षा समिति द्वारा किया जायेगा। परीक्षार्थी अपनी तैयारी जारी रखें।

एडमिशन के लिए 12 अगस्त तक मौका…
विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विष्वविद्यालय द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम वर्ष में प्रवेष हेतु पोर्टल 12 अगस्त तक खुला रहेगा। जो भी विद्यार्थी किसी महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते है वें तत्काल प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश लेवे।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ महाविद्यालयों ने अपने किसी-किसी संकाय की पूरी सीटें भर जाने की जानकारी दी है। ऐसे महाविद्यालयों की उन संकाय की कक्षाओं को प्रवेश पोर्टल से हटाया जा रहा है और भी ऐसे महाविद्यालय जिनके यहां प्रवेष की सभी सीटें भर चुकी है वें भी विष्वविद्यालय के उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल से सम्पर्क कर अपना पोर्टल बंद करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...