भिलाई का बहुचर्चित शृंखला यादव हत्याकांड केस: सेशन कोर्ट के फैसले को बिलासपुर हाईकोर्ट में चैलेंज… HC ने आरोपी को 20 साल की सजा रखी यथावत

भिलाई, बिलासपुर। भिलाई का बहुचर्चित शृंखला यादव हत्याकांड मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट दुर्ग के फैसले को बरक़रार रखा है। गौरतलब है कि, आरोपी पक्ष द्वारा सेशन कोर्ट के निर्णय को हाईकोर्ट में चैंलेज किया गया था। जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। सेशन कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

गौरतलब है कि 13 जून 2019 को दोपहर में रिसाली मैत्री नगर की निवासी शृंखला यादव पर ट्यूशन जाते समय हमला किया गया था। आरोप एक कथित नाबालिग पर था। 15 जून को इलाज के दौरान शृंखला ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसे जमानत मिल गई क्योंकि वह उस समय नाबालिग था। शृंखला की मां, ममता यादव, ने लगातार न्याय की मांग की और मामला बाल न्यायालय से सेशन कोर्ट में भेजा गया। यहां पांच साल तक केस चला। साक्ष्य, गवाह और डीएनए टेस्ट के आधार पर आरोपी को 20 साल की सजा दी गई थी।

सजा सुनाए जाने के बावजूद आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया। ममता यादव ने बाल आयोग में इसकी शिकायत की, और चार महीने बाद आरोपी को दुर्ग सेंट्रल जेल भेजा गया। फिर आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन हाईकोर्ट ने डीएनए टेस्ट को स्वीकार करते हुए सेशन कोर्ट के फैसले को यथावत रखते हुए उसकी अपील खारिज कर दी। इस दौरान शहर में शृंखला यादव के हत्या के आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों और विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च भी निकाला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...