बदहाल सड़को से मिलेगी राहत: रिसाली निगम के इस वार्ड में सड़क सुधारने के कार्य का गृहमंत्री साहू ने किया भूमिपूजन; 60 लाख से होगी सड़को की मरम्मत

रिसाली। रिसाली नगर निगम और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को अब बदहाल हो चुके सड़को से निजात मिलेगा। सडकों को सुधारने के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सड़क मरम्मत कार्यों को भूमिपूजन किया है। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बदहाल सड़को की दशा को ठीक करने भूमिपूजन किया। शनिवार को वे पुरैना पहुँचे थे। उन्होंने दो अलग अलग जगह कुल 59.84 लाख का भूमिपूजन किया। बाद में मंत्री पुरैना स्कूल के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए।

5 करोड़ स्वीकृत
खास बात है कि गृहमंत्री ने सड़को की दशा सुधारने 5 करोड़ स्वीकृत कराया गया है। उन्होंने भूमिपूजन के दौरान सड़कों को बेहत्तर बनाने और चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश भी दिए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नागरिकों से मुलाकात के दौरान कहा कि महत 3 साल में डेढ़ सौ करोड़ का कार्य स्वीकृत कराया गया है और उसे पूर्ण कराने निगम के अधिकारी कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे है।

निगम का हर वार्ड बराबर: गृहमंत्री
उन्होंने कहा कि पुरैना पहले उपेक्षित था। वर्तमान में यहां की तस्वीर बदली है। निगम क्षेत्र के विकास में कभी रूपये को आड़ा आने नहीं दिया जाएगा। उनके लिए निगम का हर वार्ड बराबर है। वे बिना भेदभाव के कार्य करने में विश्वास रखते है।

महिलाओं ने मंत्री का स्वागत चरन पखार कर किया
भूमिपूजन कार्यक्रम में गृह मंत्री का स्वागत बाजे गाजे व पटाखे फोड़ किया गया। इस दौरान पुरैना में महिलाओं ने मंत्री का चरन पखार स्वागत किया।

महापौर सिन्हा समेत ये रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, एमआईसी चन्द्रभान सिंह ठाकुर, सनीर साहू, अनुप डे, गोविंद चतुर्वेदी, सोनिया देवांगन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ समेत पार्षद जमुना ठाकुर, ओम प्रकाश मिर्ज़ा , पार्वती महानंद , रंजीता बेनुआ एल्डरमेन जी राहूल, आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BSP वर्कर यूनियन ने सभी ठेकेदारों को अपने ठेका...

भिलाई। बी एस पी वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय कार्यालय में शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक हुई। उक्त बैठक में ठेका श्रमिकों के शोषण और उनके...

रायपुर के IVF सेंटर में राजनांदगांव की महिला की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के IVF सेंटर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरहसल शुक्रवार को पंडरी थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा IVF...

छत्तीसगढ़ की गीत सोन बनी मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024:...

जयपुर। देश में फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद द्वारा जी स्टूडियो जयपुर में मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग...

महानदी नाव हादसे में मृतकों को चार-चार लाख की...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान...

ट्रेंडिंग