भिलाई में गौड़ ब्राह्मण समाज का होली मिलान समरोह संपन्न… फूलों की होली खेल दिया एकता का संदेश

भिलाई। होली पर्व के पावन अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज,भिलाई द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों महिला पुरुष युवाओं के बीच फूलों की होली खेल कर मनाया होली मिलन समारोह। कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के अध्यक्ष विजय शर्मा एवं सदस्यों के द्वारा अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी राधाकृष्ण की पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम में पूजा अर्चना के पश्चात भजन प्रारंभ हुआ जिसमें गणेश वंदना से प्रारंभ करते हुए हनुमान जी शंकर भगवान राम जी खाटू श्याम जी के सुंदर मधुर गीत गाये, समाज के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि भजन में छत्तीसगढ़ी फाग गीत राजस्थानी फाल्गुन गीत की सुंदर मधुर प्रस्तुति दी गयी, जिसमें फूलों की होली खेली गई अलग अलग फूल की खुशबू से पूरा कार्यक्रम स्थल महक उठा सभी उपस्थित सामाजिक गण झूम उठे।

भजन के बीच कार्यक्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज के जो सदस्य वर्तमान नगर निगम, पंचायत सरपंच जनपद नगर पालिका एवं अन्य चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशी का सम्मान किया गया। सम्मान में दुर्ग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पवन शर्मा,दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा,बेमेतरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक शर्मा,राजनांदगांव में(प्रभारी शिक्षा विभाग) पार्षद बने आलोक श्रोती, जनपद सदस्य तिल्दा नेवरा देवव्रत शर्मा,भिलाई निगम पार्षद पीयूष मिश्रा,समाज सेवी योगेन्द्र शर्मा(बंटी),राजू शर्मा दुर्ग,प्रमोद जोशी दुर्ग,सुरेस शर्मा दुर्ग,बसन्त शर्मा,रमेश शर्मा,राकेश शर्मा, संजय शर्मा का सम्मान किया गया ये सभी समाज के सदस्य है।

सम्मान के पश्चात होली महोत्सव की शोभा बढ़ाते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया सभी ने समाज को एक मोती की माला में बांधे रहने की बात कही।अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है, गिले शिकवे भुला कर अपनो के साथ खुशियां बाटने का त्योहार है,समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रचनात्मक रहते हुए अपने समाज के जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना चाहिए,उन्होंने ब्राह्मणों से सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व की रक्षा और शोषण की लड़ाई के लिए एक होना आवश्यक हैं। सामाजिक चुनौतियां का सामना करने के लिए ब्राह्मण समाज में एकता की आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह में आप सभी अथितियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए मैं आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

इस दौरान संरक्षक अशोक पंचोली,कमलेश शर्मा,महेश वशिष्ठ,कैलाश शर्मा,संतोष शर्मा,डॉ तेजप्रकाश शर्मा, डॉ राघवेन्द्र, सुरेंद्र (वैधराज),भूपेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा,मुकेश वशिष्ठ,चंदन शर्मा,कौशल किशोर शर्मा,संजय शर्मा,अमितेश पुरोहित,बृजेश शर्मा,राजेश शर्मा,सुनील शर्मा,कमल शर्मा,रत्नेश शर्मा,विनय पंचोली,सतीश चंद्र शर्मा, मनोज शर्मा( उतई),अभिषेक शर्मा, अंकुर शर्मा, आकाश शर्मा, मनोज जोशी,योगेश शर्मा भिलाई-3,मधुकांत शर्मा,ममता शर्मा,कृष्णा पंचोली,सुनीता शर्मा,सीमा शर्मा,रमा कुमारी शर्मा,विजय कांता शर्मा,प्रियाली पंचोली,रेशमी पुरोहित,संगीता शर्मा,प्रेम लता शर्मा,शशि कला शर्मा,अनुराधा शर्मा,नीलम वशिष्ट,आरती शर्मा, साक्षी शर्मा,श्रीमती मोनिका शर्मा, माला जोशी, उर्मिला शर्मा, सरिता शर्मा,निकिता शर्मा, कुमारी पूजा शर्मा, कुमारी तानुक्षा शर्मा सहित समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति एवं गौरवशाली महिला एवं युवा संगठन कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...