Bhilai Times

दुर्ग आएंगे अमित शाह: “दुर्ग” में कांग्रेस का “किला” ढहाने BJP की बड़ी स्ट्रेटर्जी… BJP का है बड़ा प्रोग्राम

दुर्ग आएंगे अमित शाह: “दुर्ग” में कांग्रेस का “किला” ढहाने BJP की बड़ी स्ट्रेटर्जी… BJP का है बड़ा प्रोग्राम

संजय सिंह@ भिलाई। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ग्राउंड पर उतर गई है। हर मोर्चे पर तैयारी शुरू हो गई है। बैठकों का दौर जारी है। अब बड़े वीआईपी मूवमेंट होने वाले हैं। बड़े-बड़े नेता शिरकत करेंगे और सभा अटेंड करेंगे। आज की बड़ी खबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर है। अमित शाह इस महीने की 22 तारीख यानि कि 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं। लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम होना है। इसका नाम दिया गया है संपर्क में समर्थन कार्यक्रम…यह आने वाले 22 जून 2023 को होगा। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। भाजपा संगठन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आज भाजपा की बैठक भी हुई है। इस बैठक में कई बड़े भाजपा नेता शामिल हुए। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने इस बात की पुष्टि की है।


Related Articles