रिसाली निगम क्षेत्र में होम मिनिस्टर साहू ने 117 लाख की विकास कार्यों का किया भूमिपूजन; नाली, डामरीकरण जैसे कई कार्य शामिल… जानिए कौन-कौन से वार्ड के लोगों को मिलेगा फायदा? गृहमंत्री ने कहा- लोगों से चर्चा कर करते है प्राथमिकता तय

  • घोषणा पर नहीं काम पर विश्वास – ताम्रध्वज
  • लोगों से चर्चा कर करते है प्राथमिकता तय: गृहमंत्री साहू
  • जोरातराई में सामुदायीक भवन के लिए चर्चा
  • 117.36 लाख के कार्यो का हुआ भूमिपूजन

रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों को छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज बड़ी सौगात दी है। उन्होंने शुक्रवार को डुंडेरा व रूआबांधा क्षेत्र में 117.36 लाख से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। गृहमंत्री साहू ने कहा, घोषणाओं पर नहीं विकास कार्यो पर विश्वास रखता हूँ। यही वजह है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

लोगों से चर्चा कर करते है प्राथमिकता तय: गृहमंत्री साहू
गृहमंत्री ने कहा कि, डुंडेरा वे आरंभ से आते रहे है। ग्रामीणों से लगातार सीधे संवाद होती है। उन्होंने लोगों से चर्चा के दौरान ही प्राथमिकता तय करते है और विकास कार्यो को पूर्ण करते है। उन्होंने कहा कि कभी भी वे कार्यो को लेकर घोषणाएं नहीं की है। भूमिपूजन कार्यक्रम को रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर ने भी संबोधित किया।

जोरातराई में सामुदायीक भवन के लिए चर्चा
जोरातराई में भूमिपूजन के बाद गृहमंत्री ने सामुदायीक भवन बनाने निगम के अधिकारियों से चर्चा की। आयुक्त आशीष देवांगन को निर्देश दिए कि शीघ्र ही इस कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करे और एक कापी उन्हे भी दे। वे शासन स्तर पर भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने पहल करेंगे।

117.36 लाख के कार्यो का हुआ भूमिपूजन

  • वार्ड 37 जोरातराई में 11 लाख से अरूण घर से प्रदीप घर तक नाली
  • इसी वार्ड में 6.87 लाख से अशोक सिंह घर से शासकीय स्कूल तक डामरीकरण
  • वार्ड 35 डुंडेरा पश्चिम में 11.84 लाख से रामनगर कमल साहू घर से चुन्नूलाल देवांगन घर तक स्ट्राम वाटर ड्रेन
  • इसी वार्ड में 32.74 लाख से सियाराम चक्रधारी के घर से चुरामन साहू घर तक डामरीकरण
  • वार्ड 36 डुंडेरा पूर्व में 12.02 लाख से डिकेन्द्र यादव घर से गार्डन तक डामरीकरण कृत मार्ग का नवनीकरण
  • वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व में बाबूलाल साहू घर से होते हुए उपस्वास्थ्य केन्द्र तक 12.50 लाख से नाली निर्माण
  • वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण में 10 लाख की लागत से जैन मंदिर के पीछे नाली
  • इसी वार्ड मेंरूआबांधा दशहरा मैदान में 10 लाख की लागत से महापौर निधि से शेड निर्माण किया जाएगा

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सद्स्य जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सद्स्य सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, पार्षद डाॅ. सीमा साहू, शीला नारखेड़े, रोहित कुमार, टीकम सिंह साहू, सारिका साहू, ममता यादव, खिलेन्द्र चन्द्राकर, अनिल देशमुख, हरिशचन्द्र, एल्डरमेन तरूण बंजारे, अजीत यादव, जी राहुल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओड़िशा में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में...

रायपुर/कांटाबांजी। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने कांटाबांजी...

नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस का...

रायपुर। नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःखद बताया है।...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग बच्चों को बना...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़ डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों...

अवैध प्लाटिंग पर चला जिला प्रशासन का डंडा: कलेक्टर...

रायपुर। ज़िले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज मंदिर हसौद में सीएमओ मंदिर हसौद एवं तहसीलदार मंदिर हसौद की उपस्थिति में...

ट्रेंडिंग