CG में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार… दो युवकों की मौके पर ही मौत… 2 युवतियां गंभीर रूप से घायल, गाड़ी में 6 लोग थे सवार

CG

रायपुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में मणिपुर थाना क्षेत्र के हर्राटिकरा इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार में सवार अन्य दो युवक भी चोटिल हुए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान कार चालक विशाल तिर्की और उसके दोस्त अंजित कुजूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल तिर्की एक शिक्षिका का बेटा था और वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह दुखद घटना घटी।

हादसे में घायल हुई युवतियों की पहचान निकिता कुजूर और तारा कुजूर के रूप में हुई है, जो कॉलेज की छात्राएं हैं। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार वाहन मालिक आर्यन कुजूर और अनिमेष तिर्की भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार दोनों युवतियां अंबिकापुर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और वे सीतापुर व बगीचा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वहीं, कार में सवार दो युवक मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दो अन्य युवक अंबिकापुर के ही रहने वाले थे।

पुलिस का कहना है कि सभी युवक-युवतियां सेमरडांड की ओर से लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सभी शराब के नशे में थे। इसी दौरान हर्राटिकरा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पलट गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...