उड़ीसा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर… छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौके पर ही चली गई जान… 5 लोग घायल

उड़ीसा में भीषण सड़क हादसा

उड़ीसा/धमतरी। उड़ीसा के नबरंगपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, तीनों मृतक धमतरी जिले के रहने वाले थे। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है, सभी घायलों को जोड़ेगा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां से 2 लोगों को गंभीर हालत में उमरकोट रेफर किया गया है। जबकि कुछ लोगों को रायघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जानकारी के मुताबिक हादसा उड़ीसा के नबरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र की है। रविवार को धमतरी निवासी 8 ग्रामीण एक ऑटो में सवार होकर ओडिशा के नबरंगपुर जिले के धदरापारा गांव जा रहे थे तभी जोड़ेगा के पास उनकी ऑटो को एक तेज रफ्तार ट्रक नेे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबदस्त थी कि, ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, सभी ग्रामीण एक ऑटो में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शमिल होने के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...