Durg Police को 2 महीने बाद मिली बड़ी सफलता: दुर्ग में नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी ने हजारों महिलाओं को लगाया था करोड़ों का चूना… काली मोतियों के माला बनाने के नाम हुआ था फ्रॉड… मास्टरमाइंड समेत 2 को पुलिस ने पकड़ा; SP डॉ. पल्लव ने की पुष्टि… जानिए क्या था पूरा मामला

  • दो महीना पुराना है मामला
  • खबर में निचे जानिए क्या था पूरा मामला
  • प्रॉफिट लेनी पहुंची महिला तो हो गया था कांड
  • UP से हुई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी: दुर्ग SP

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वीवीआईपी जिले दुर्ग में आज से 2 महीने पहले काले मोती माला बनाने के नाम पर हजारों महिलाओं से करोड़ों रूपए की ठगी हुई थी। पुलिस आरोपियों के तलाश में लगी हुई थी। दरअसल इस मामले में हर एक महिला से 2500-2500 रूपए जमा करवाया गया था। जब महिलाएं अपना प्रॉफिट लेने चैन बिज़नेस (नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी) “HOME GROWN” कंपनी के दफ्तर पहुंची, तब महिलाओं को दफ्तर में ताला लगा मिला था। इस मामले में मास्टरमाइंड सहित 2 की गिरफ्तारी हुई है। सानू कुमार को वाराणसी, उत्तरप्रदेश और संजय कुमार उर्फ आनंद, पिता अशोक रावत, उम्र 24 साल, फुलवारी सरी थाना फुलवारी सरी जिला पटना बिहार से पुलिस अरेस्ट कर लिया है।

UP और बिहार से हुई मास्टरमाइंड सहित 2 की गिरफ्तारी: दुर्ग SP

कंपनी के लोग ऑफिस में टाला लगाकर फरार हो चुके थे। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाई है। दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस ने इस धोखाधड़ी के दो मास्टरमाइंड को वाराणसी उत्तर प्रदेश और पटना बिहार से गिरफ्तार किया है। सीएसपी वैभव बंकर (IPS) एवं सीएसपी प्रभात कुमार (IPS) के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इन आरोपियों ने हजारों महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी की थी।

दो महिना पुराना मामला

मामले के बारे में पता चला था कि, काली मोतियों की माला बनाने के बिजनेस के नाम पर 9 हजार से अधिक महिलाओं से सवा दो करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है। चैन बिज़नेस (नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी) के संचालक द्वारा कार्यालय में ताला लगाकर भाग जाने के बाद महिलाओं ने इसकी शिकायत दुर्ग कोतवाली थाने में की। महिलाओं और उनके परिजनों ने इसके विरोध में गुरुवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में पथराव भी किया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

क्या था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग में नवंबर 2022 में होमग्राउंड कार्पोरेशन नाम की कंपनी ने एक ऑफिस दुर्ग के इंदिरा मार्केट में खोला था। इस कंपनी का दावा था कि वो काले मोतियों की माला और पतंग का बिजनेस करने आई है। इसमें जो महिलाएं जुड़ेंगी उन्हें प्रॉफिट होगा। कंपनी के डायरेक्टर सानू कुमार ने महिलाओं से वादा किया था कि वो 2500 रुपए जमा करके अपना रिजस्ट्रेशन कराएं। उसके एवज में वो उन्हें काली मोती और पतंग बनाने का मटेरियल देंगे। यदि 15 दिन के अंदर वो सामान बनाकर जमा करेंगी तो उन्हें उसके एवज में 3500 रुपए मुनाफा दिया जाएगा। साथ ही उनकी सिक्यूरिटी मनी 2500 रुपए उसी तरह जमा रहेगी।

प्रॉफिट लेनी पहुंची महिला तो हो गया था कांड

उस वक्त मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के डायरेक्टर सानू कुमार ने महिलाओं को यह भी लालच दिया था कि एक महिला सदस्य लाने पर उन्हें 400 रुपए का बोनस दिया जाएगा। इससे दो महीने के अंदर 9 हजार महिलाएं इस बिजनेस से जुड़ गईं। 19 जनवरी की सुबह जब महिलाएं जब अपने द्नारा बनाया गया प्रोडक्ट लेकर कंपनी के कार्यालय पहुंची तो वहां ताला लगा था। फोन लगाने पर वह बंद आया। इससे वहां हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे यहां एक हजार से अधिक महिलाएं और उनके परिजन पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया और कंपनी कार्यालय में पथराव भी किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BSP फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट FBWP ने कमीशनिंग के...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट वित्त वर्ष 2024-25 में साबरमती वेल्डिंग प्लांट से 260 मीटर रेल पैनल के 4 रेक रेलवे को भेजे गए। सेल-भिलाई...

बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा और मवेशी तस्कर गैंग...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा और मवेशी तस्करी करने वाले हथियारबंद संगठित अपराध के तस्करों पर कड़ा प्रहार किया...

प्रशासनिक सेवा के प्रतिभागियों के लिए रायपुर जिला प्रशासन...

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय व राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्थानीय युवाओं...

दुर्ग – अब तक 3130 डाक मतपत्र प्राप्त हुए,...

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं, दिव्यांग, 85 प्लस मतादाताओं एवं अनिवार्य सेवा...

ट्रेंडिंग