भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी की विशाल जीत: कांग्रेस ने 21 हजार से अधिक वोटों से BJP को हराया…हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, CM बघेल शिमला होंगे रवाना; जानिए अपडेटस

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर में उपचुनाव के नतीजे आ गए है। कांग्रेस ने यहां भारी मतों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस कैंडिडेट सावित्री मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से मात दिया है। इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की जा रही है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

यहां क्लिक कर देखिए पूरा रिजल्ट

जीत के बाद सावित्री मंडावी ने किया रोड शो
उपचुनाव में जीत के बाद सावित्री मंडावी ने रोड शो कर जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। जो भी वादे किए गए हैं, जल्द ही उन्हें अमल में लाने की कोशिश की जाएगी।

हमारी सरकार पर लोगों को भरोसा: CM भूपेश बघेल
भानुप्रतापुर उपुचनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, रिजल्ट बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। वहां पर मनोज मंडावी के किए हुए काम पर मुहर लगी है। भाजपा को वहां दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

1,41,662 लोगों ने डाला वोट
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कुल 1,41,662 वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 65,479 वोट, बीजेपी प्रत्याशी को 44308 वोट और आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम को 23,417 वोट मिले हैं। नोटा को 4251

हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, CM बघेल शिमला होंगे रवाना
हिमाचल प्रदेश चुनाव के रुझानों के अनुसार कांग्रेस फ़िलहाल प[उरन बहुमत में है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हमें उम्मीद थी जो बनते दिखाई दे रही है। हालांकि हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए। वहीं हॉर्स ट्रेडिंग पर उन्होंने कहा, अपने साथियों को संभाल कर रखना होगा। भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कर सकती है। वहीं सीएम बघेल ने विधायकों को छत्तीसगढ़ लाने को लेकर इंकार कर दिया है।

हिमाचल में सीनियर ऑब्जर्वर थे CM बघेल
आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था। जिसके बाद सीएम बघेल ने जमकर कर प्रचार-प्रसार किया था, जिसका नतीजा हिमाचल में कांग्रेस के पक्ष में जाते नजर आ रहा है। हिमाचल में कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाकर चल रही है। वहीं बीजेपी को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। बीजेपी 28 सीटों पर ही सिमटते नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर निगम दुर्ग के सभापति को जान से मारने...

भिलाई। दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी...

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...