दुर्ग के इन इलाकों में हमर क्लिनिक का होगा निर्माण: आम जनता को स्वास्थ्य से संबंधित सभी सुविधाएं मिलेगी नि:शुल्क… विधायक वोरा ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है जिसके तहत हमर क्लीनिक (अरबन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूपीएसएसी) के द्वारा वार्डो के 20 मोहल्लों में किया जा रहा है। संचालन इन क्लीनिकों को अपग्रेड और निर्माण करने पर 25-25 लाख की राशि खर्च की जा रही है। जिसके तहत् बुखार, डायरिया व बीपी शुगर सहित सामान्य रोगों के मरीजों को घर के द्वार में ईलाज की सुविधा मिलेगी।

एमबीबीएस चिकित्सक व नर्स के साथ 5 लोगों का स्टाफ उपलब्ध रहेगा। क्लीनिक में पहुंचने वाले सभी लोगों को जांच व दवा का लाभ नि:शुल्क मिलेगा। वर्तमान में बोरसीभाठा, गुरुघासीदास वार्ड, सतनाम भवन, कातुलबोर्ड, तितुरडीह, पुलगांव, पोलसाय पारा, मरारपारा, शांतिनगर उरला, करहीडीह, शंकरनगर में हमर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है।

विधायक अरुण वोरा द्वारा इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पद्मनाभपुर, मिलपारा, नयापारा, गजानंद नगर में एक करोड़ की लागत से नवीन बनने वाले हमर क्लीनिक का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मोहल्ले स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हमर क्लीनिक योजना की शुरुवात की है। इस अस्पताल में जनसामान्य को स्वास्थ्य से संबंधित सभी जरुरी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध होगी। वार्डो में पहुंच रहे महिलाओं के लिए दाई-दीदी मोबाइल यूनिट। 75 लाख से पोटिया व 75 लाख की लागत से पटरीपार में आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवन का निर्माण किया गया। मरीजो को कम दूरी व कम समय में उचित ईलाज मिलेगा। भूमिपूजन में पार्षद श्रद्धा सोनी, राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन, सुशील भारद्वाज, राजकुमार पाली, हिमांशु सिन्हा, शिवकुमार वैष्णव, डॉ. राजेन्द्र खण्डेलवाल, ललित वर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...