CG – पति-पत्नी ने किया सुसाइड: फांसी पर लटकी मिली शिक्षक दंपत्ति की लाश, मौत के पहले महिला ने पिता को बुलाया था, सुबह पहुंचे, फिर…

पति-पत्नी ने किया सुसाइड

डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शिक्षक पति- और उनकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव का है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह अब तक सामने नहीं आयी है, हालांकि परिवारिक विवाद को भी घटना की वजह के रूप में देखा जा रहा है। पति ग्राम मुसुवाडीह स्कूल में टीचर था, जो रोज अपने गांव से वहां आना-जाना करता था। वहीं पत्नी पलारी के जारा स्कूल में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक, रामेसर वर्मा (30) ग्राम मुसुवाडीह के शासकीय स्कूल में शिक्षक था। वो अपनी पत्नी हेमलता वर्मा के साथ ग्राम जारा में पंडित दीवान के मकान में किराए से रहता था। दोनों यहां एक साल से रह रहे थे। व्यक्ति मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के नवागांव मल्लाहार का रहने वाला है और नौकरी के चलते यहां रहता था।

रामेसर और लता की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी, उनकी कोई संतान नहीं है। बुधवार रात लता ने अपने पिता अशोक वर्मा को फोन कर रहा था कि वो तत्काल जारा गांव आ जाएं। जब गुरुवार सुबह लड़की के दादा और पिता बेटी के घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बेटी-दामाद को कॉल लगाया, लेकिन दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।

दादा और पिता ने खिड़की से झांककर देखा, तो बेटी-दामाद एक ही फंदे पर फांसी से लटकते मिले। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। महिला के पिता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर सामान्य विवाद हुआ था, लेकिन दोनों ने खुदकुशी क्यों कर ली, इस बात का उन्हें भी पता नहीं है। अशोक वर्मा ने बताया कि बेटी ने कल रात फोन कर उन्हें बुलाया था, लेकिन उनके आने से पहले ही उसने पति के साथ जान दे दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...