राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल हुए CM साय: दुर्ग पुलिस के अधिकारी-कमचारियों द्वारा बनाई गई “गंगुवा” को मिली बेस्ट स्क्रिप्ट फॉर शॉर्ट फिल्म अवार्ड… ट्रैफिक DSP ठाकुर, विंधराज सहित कई पुलिसकर्मियों ने किया है काम

भिलाई। रायपुर में दो दिनी लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है। महोत्सव में सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का सीएम विष्णुदेव साय ने अतिथियों के साथ अवलोकन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ,राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न संचालित शासकीय/प्राईवेट संस्थानो में जाकर यातायात नियम संबंधी जानकारी प्रदान किया जा रहा है। साथ ही शार्ट फिल्म के माध्यम से भी आम नागरिको को यातायात के नियमों के संबंध में वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सम्मलित होने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा भी शार्ट फिल्म बनाया गया उक्त महोत्सव में 19 राज्य के 06 भाषा, में 460 फिल्म शामिल हुए जिसमें 05 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का चयन किया गया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये वीडियो का शीर्षक ‘‘गंगुवा’’ रखा गया इस वीडियो में ग्रामीण क्षेत्रो में शादी के दौरान बारात जाने हेतु टेक्टर, ट्रक, मेटाडोर जैसे माल वाहक वाहनो का उपयोग किया जाता है जिससे होने वाली दुर्घटना में कितने लोगो की जान चली जाती है उसको दर्शाया गया है।

उक्त शार्ट फिल्म में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज व यातायात के कर्मचारी द्वारा ने कार्य किया गया। जिसे बेस्ट स्क्रीप हेतु पुरूस्कृत किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये शार्ट फिल्म की सराहना करने के साथ साथ बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...