CG – पति-पत्नी ने की आत्महत्या: पति की बेडरूम में, तो पत्नी की किचन में फंदे पर झूली हुई मिली लाश… सुसाइड नोट नहीं मिला… जांच में जुटी पुलिस

Husband and wife committed suicide

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिवनी गांव में एक ही घर में दो लोगों के शव फांसी के फंदे में झूलते हुए मिले हैं। मृतक पति-पत्नी बताए हैं। पत्नी मीनाक्षी की लाश किचन में और पति नंदू नवरंग की बेडरूम में फांसी के फंदे में झूलती हुई लाश मिली है। मुजगहन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है, लिहाजा खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला चल पा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस इसे घरेलू विवाद मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर जानकारी हासिल करेगी, वही पड़ोसियों से भी पति पत्नी के रिश्ते के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...