ढाई साल पहले पत्नी के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार: शादी के बाद तीन साल तक परेशान थी बीवी… फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली… सुसाइड नोट में लिखी – शारीरिक सुख नहीं मिलने के कारण मौत को लगा रही गले

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2021 में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। उस केस में पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की महिला को शादी के तीन साल बाद किसी तरह से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने महिला से मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

हिर्री माइंस के सीआईएसएफ कैंप में रहने वाली पूजा यादव (25) पति नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चकरभाठा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 22 सितंबर को पूजा के कमरे की जांच की, तब एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा था कि शादी के बाद भी उसे पति से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे। इससे वह प्रताड़ित होकर वह आत्महत्या कर रही है।

पुलिस ने उसके सुसाइड नोट की जांच कराने के लिए हेंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास रायपुर भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि सुसाइड नोट पूजा ने ही लिखा था। पूजा की शादी करीब 3 साल पहले नागेंद्र से हुई थी। इसके बाद भी वह किसी भी तरह की वैवाहिक सुख से वंचित थी। पुलिस के अनुसार पति के किसी प्रकार के शारीरिक सुख नहीं दे पाने के कारण वह प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। यही वजह है कि पुलिस ने पूजा के पति नागेंद्र यादव के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।

महिला ने करीब ढाई साल पहले आत्महत्या की थी, तब से पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट का हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट आने में समय लगा, जिसके कारण जांच और FIR दर्ज करने में विलंब हुआ। इधर, पुलिस अफसरों ने मर्ग मामलों की पुराने केस की समीक्षा की, तब पता चला कि यह फाइल दबी हुई थी। पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...